12 तारीख को परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में।

12 तारीख को परिषदीय विद्यालयों में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के सफल क्रियान्वयन के सम्बन्ध में।

बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बाराबंकी ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश पत्रांक– वृक्षारोपण/5050/2026-27 एवं दिनांक 10 जुलाई 2026 के तहत जारी किया गया है।

बीएसए कार्यालय द्वारा जारी निर्देशों में बताया गया है कि शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के पत्र के क्रम में शासन के निर्देशानुसार 12 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण महाअभियान-2026 आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रदेश में एक ही दिन 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन ने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने पर विशेष जोर दिया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके क्षेत्र के समस्त परिषदीय विद्यालयों एवं कार्यालय परिसरों में 12 जुलाई 2026 को वृक्षारोपण महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपण अनिवार्य रूप से कराया जाए। अभियान के दौरान लगाए गए पौधों की फोटोग्राफ विद्यालयों से प्राप्त कर व्हाट्सएप नंबर 9984651642 पर विद्यालय एवं विकास खंड के नाम सहित भेजी जाए।

इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रत्येक घंटे लगाए गए पौधों की सूचना उपलब्ध कराई जाए, ताकि अभियान की प्रगति की नियमित निगरानी की जा सके।

यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाराबंकी श्री नवीन कुमार पाठक द्वारा जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों से निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Leave a Comment