जनगणना हेतु प्रश्न हेतु अधिसूचना जारी, पुछने होंगे 40 प्रश्न

जनगणना हेतु प्रश्न हेतु अधिसूचना जारी, पुछने होंगे 40 प्रश्न

नई दिल्ली, 14 अगस्त 2026। भारत सरकार ने जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय की ओर से जारी इस अधिसूचना में जनगणना के दौरान परिवार अनुसूची के माध्यम से जुटाई जाने वाली जानकारियों को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

यह अधिसूचना भारत के राजपत्र (The Gazette of India) में 14 अगस्त 2026 को प्रकाशित की गई है। अधिसूचना संख्या का. आ. 4505(अ) के तहत केंद्रीय सरकार ने जनगणना अधिनियम, 1948 (1948 का 37) की धारा 8 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश और निर्देश जारी किए हैं।

जनगणना 2027 में परिवारों से मांगी जाएगी जानकारी

अधिसूचना के अनुसार, भारत की जनगणना 2027 के संबंध में परिवार अनुसूची के माध्यम से जानकारी एकत्रित करने के लिए जनगणना अधिकारी उन स्थानीय क्षेत्रों की सीमाओं के भीतर, जिनके लिए उन्हें नियुक्त किया गया है, उन सभी व्यक्तियों से नीचे बताई गई जानकारी मांग सकते हैं।

इनमें स्थानीय क्षेत्र की सीमाओं के भीतर रहने वाले सभी व्यक्तियों से संबंधित नीचे निर्दिष्ट मदों के बारे में जानकारी शामिल होगी।

परिवार के प्रत्येक सदस्य से संबंधित मुख्य जानकारी

  1. व्यक्ति का नाम
  2. मुखिया से संबंध
  3. लिंग
  4. जन्म तिथि और आयु (पूर्ण वर्षों में)
  5. वर्तमान वैवाहिक स्थिति
  6. विवाह के समय आयु (पूर्ण वर्षों में)

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित परिवारों और व्यक्तियों से आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

भारत सरकार की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना

मंत्रालय: गृह मंत्रालय
कार्यालय: भारत के महारजिस्ट्रार का कार्यालय
स्थान: नई दिल्ली
दिनांक: 14 अगस्त 2026
अधिसूचना संख्या: का. आ. 4505(अ)
राजपत्र: भारत का राजपत्र, असाधारण
भाग: II — खंड 3 — उप-खंड (ii)
प्रकाशन: प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित

यह अधिसूचना जनगणना 2027 की तैयारियों और परिवारों से जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें परिवार अनुसूची के माध्यम से व्यक्तियों से संबंधित विभिन्न जानकारियां दर्ज किए जाने का प्रावधान बताया गया है।

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें