BEO के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश, ढाई सौ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

BEO के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश, ढाई सौ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

जनपद जौनपुर, केराकत विकासखंड के बीआरसी brc परिसर में गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) BEO के खिलाफ शिक्षकों teacher का आक्रोश खुलकर सामने आया। करीब ढाई सौ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बीआरसी BRC परिसर पहुंचकर घंटों प्रदर्शन किया और बीईओ BEO के स्थानांतरण के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के चलते काफी देर तक बीआरसी BRC परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी शिक्षक-शिक्षिकाएं बीईओ BEO को हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे। स्थिति को देखते हुए थानागद्दी चौकी प्रभारी कृष्णानंद यादव और केराकत कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और शिक्षकों teacher को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षक teacher अपनी मांग पर कायम रहे। शिक्षकों teacher ने कहा कि वे मामले की शिकायत जिले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) BSA से करेंगे। इसके बाद सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने का निर्णय लिया।

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों teacher का आरोप है कि बीईओ BEO द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता है और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। शिक्षकों teacher ने यह भी आरोप लगाया कि बीईओ BEO निर्धारित समय से पहले विद्यालयों vidyalaya में पहुंचकर शिक्षक-शिक्षिकाओं की अनुपस्थिति दर्ज कर देते हैं। उनका कहना है कि विद्यालय का निर्धारित समय सुबह 8 बजे है, इसके बावजूद इससे पहले बीईओ BEO अगर स्कूल school पर पहुंच जाते हैं तो वहां के शिक्षकों teacher को अनुपस्थित कर देते हैं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने और बीईओ BEO का स्थानांतरण करने की मांग की है।

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें