UP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश; इन 28 शहरों के लिए आज भारी बरसात का अलर्ट

UP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में रात भर हुई बारिश; इन 28 शहरों के लिए आज भारी बरसात का अलर्ट

Weather in UP: यूपी में मानसून पूरी तीव्रता के साथ सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 18 अगस्त तक कई जिलों में बरसात होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने से रविवार को कई जिलों में बारिश हुई। श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी अच्छी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में मौसम सुहाना रहा।

28 जिलों में अलर्ट

लखनऊ में हुई बारिश। – फोटो : अमर उजाला।
मौसम विभाग ने 16 से 17 अगस्त के दौरान बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

तराई में भी बारिश का जोर

17 से 18 अगस्त के दौरान तराई क्षेत्र में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें