UPTET Result 2026: इस दिन घोषित हो सकता है यूपी टीईटी का रिजल्ट, जानें तिथि

UPTET Result 2026: इस दिन घोषित हो सकता है यूपी टीईटी का रिजल्ट, जानें तिथि

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) में शामिल 17,70,714 अभ्यर्थियों का परिणाम जुलाई अंत तक घोषित करने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग तेजी से मूल्यांकन कार्य करवा रहा है। 20 जुलाई तक ओएमआर शीट के मूल्यांकन का लक्ष्य रखा गया है। इसी दौरान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के विभिन्न विषयों पर अभ्यर्थियों की ओर से मिली आपत्तियों का निस्तारण भी विषय विशेषज्ञों से करवा लिया जाएगा। उसके बाद एक सप्ताह में परिणाम तैयार हो जाएगा। सबकुछ योजना के अनुसार रहा तो जुलाई अंत तक परिणाम जारी हो सकता है।

दो जुलाई की दो पालियों एवं तीन जुलाई की पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 12,11,459 अभ्यर्थियों में से 10,57,055 (87.25%) ने प्रतिभाग किया। एवं चार जुलाई की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 7,83,202 अभ्यर्थियों में से 7,13,659 (91.12%) ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में शामिल कुल 17,70,714 अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है।

Leave a Comment