बिग ब्रेकिंग न्यूज: 15 अगस्त से पहले शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों और कर्मचारियों मिलेगा जनगणना का मानदेय,आ गया बड़ा आर्डर

बिग ब्रेकिंग न्यूज: 15 अगस्त से पहले शिक्षकों तथा शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों और कर्मचारियों मिलेगा जनगणना का मानदेय,आ गया बड़ा आर्डर

जनगणना 2026 के प्रथम चरण के कार्य पूर्ण होने के बाद निदेशालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्यवाही समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश में विशेष रूप से प्रथम चरण में कार्यरत सभी कार्मिकों के मानदेय/पारिश्रमिक के भुगतान, अभिलेखों के संधारण तथा दूसरे चरण की तैयारियों पर जोर दिया गया है।

जारी निर्देशों का पूरा विवरण

उपरोक्त के अतिरिक्त, मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना के प्रथम चरण के समापन के उपरांत निम्नलिखित कार्यवाहियों का नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध अनुपालन भी सुनिश्चित किया जाए—

  1. प्रथम चरण में कार्यरत समस्त कार्मिकों का मानदेय/पारिश्रमिक का भुगतान दिनांक 15 अगस्त, 2026 तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए।
  2. भुगतान का विवरण अंकित करते हुए समस्त मुख्य अभिलेख, यथा— चार्ज रजिस्टर, ग्राम रजिस्टर एवं नगर रजिस्टर नियमानुसार निदेशालय को प्रेषित किए जाएं।

III. जनगणना के द्वितीय चरण के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु आवश्यक समस्त तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

उपयुक्त समस्त बिंदुओं के संबंध में प्रदेश के समस्त अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) एवं अपर नगर आयुक्त को दिनांक 06 जुलाई, 2026 को आयोजित समीक्षा बैठक (कार्यवृत्त संलग्न) के माध्यम से विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं। अतः अपेक्षा की जाती है कि उक्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए समस्त कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराए जाएं।

पत्र में यह भी कहा गया है कि इस कार्य के सुचारु एवं प्रभावी संचालन में आपका सक्रिय नेतृत्व एवं सतत सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

संलग्नक: यथोपरि।

भवदीया,

(शीतल वर्मा, आई.ए.एस.)
निदेशक एवं मुख्य प्रगणक जनगणना अधिकारी
डिजिटल हस्ताक्षर दिनांक: 09-07-2026, समय: 18:43:20

 

Leave a Comment