स्वतंत्रता दिवस पर ‘जेन-जी’ से संवाद करेंगे भागवत

स्वतंत्रता दिवस पर ‘जेन-जी’ से संवाद करेंगे भागवत

नागपुर, एजेंसी। आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागपुर में ‘जेन-जी’ के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। आरएसएस इस कार्यक्रम का आयोजन युवा पीढ़ी के साथ जुड़ाव और प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने के चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत कर रहा है। यहां 15 अगस्त की सुबह कस्तूरचंद पार्क में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन होगा। इसमें संघ प्रमुख नव-स्थापित 200 फीट ऊंचे ध्वजस्तंभ पर ध्वज फहराएंगे। विशेष भागवत युवाओं सेे बातचीत करेंगे।

25 से दौरे पर: मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे। संगठन ने यह जानकारी दी। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने ‘एक्स’ पर यह बताया।

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें