UPTET And CTET Difference: शिक्षक बनने का सपना, आखिर कौन सी परीक्षा है आपके लिए बेस्ट?
यूपीटीईटी और सीटीईटी में क्या अंतर होता है? इस प्रश्न का जवाब जानने से पहले हमें इन दोनों की फुल फॉर्म के बारे में जान लेना चाहिए। यूपीटीईटी की फुल फॉर्म उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) और सीटीईटी की फुल फॉर्म केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) है।ये दोनों ही परीक्षाएं टीचर की पात्रता को निर्धारित करती है। इन दोनों में मूल अंतर यही है कि एक राज्य के लेवल पर और दूसरी केंद्र के लेवल पर आयोजित की जाती है।
यूपीटीईटी UPTET की परीक्षा exam पास करने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल school में पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं। वहीं, सीटीईटी ctet परीक्षा exam पास करने के बाद उम्मीदवार देश भर के अलग-अलग सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए पात्र हो जाते हैं। इनमें केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय vidyalaya आदि भी शामिल है।
UPTET परीक्षा क्या है?
यूपीटीईटी UPTET एक स्टेट लेवल की परीक्षा Exam होती है, जो उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कुल 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा class 1 से 5वीं तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होता है। इस परीक्षा को पास करने के बाद UPTET प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लाइफटाइम lifetime के लिए वैलिड रहता है।
UPTET परीक्षा Exam के जरिए प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है, जो कि प्रतिमाह 40,000 से 45,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा अपर प्राइमरी टीचर (कक्षा 6 से 8वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार दी जाती है, जो कि प्रतिमाह 44,900 से 52,000 रुपये के बीच दी जाती है।
CTET परीक्षा क्या है?
सीटीईटी CTET एक केंद्रीय लेवल की परीक्षा होती है, जो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में भी यूपीटीईटी की तरह 2 पेपर होते हैं। पहला पेपर कक्षा 1 से 5वीं तक और दूसरा पेपर कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए होता है। सीटीईटी साल में दो बार में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा Exam को पास करने के बाद CTET प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है।सीटीईटी CTET परीक्षा Exam के जरिए प्राइमरी टीचर (कक्षा 1 से 5वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें प्रतिमाह इन हेंड सैलरी 50,000 से 62,000 रुपये के बीच दी जाती है। इसके अलावा ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कक्षा 6 से 8वीं तक) के पद पर नियुक्त किया जाता है। इसमें प्रतिमाह इन हेंड सैलरी 52,000 से 65,000 रुपये के बीच दी जाती है।
UPTET और CTET में से क्या है बेस्ट विकल्प?
UPTET और CTET दोनों ही शिक्षक पात्रता परीक्षाएं हैं, लेकिन आपके लिए कौन सा विकल्प बेस्ट है, यह आपके करियर के लक्ष्यों पर निर्भर करता है। दोनों के अपने-अपने फायदे हैं।