आज सेविद्यालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किये जाने के संबंध में BSA कन्नौज जनपद का आदेश जारी।

आज से विद्यालय का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किये जाने के संबंध में BSA कन्नौज जनपद का आदेश जारी।

कन्नौज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कन्नौज की ओर से विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव को लेकर आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 14 जुलाई 2026 से जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक किया जाएगा।

बीएसए कार्यालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगी।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि पठन-पाठन के साथ-साथ शैक्षिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों के निष्पादन के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि उक्त निर्देशों का तत्काल प्रभाव से कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

आदेश की प्रतिलिपि भेजी गई

बीएसए कार्यालय की ओर से आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई है—

  1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  2. जिलाधिकारी, कन्नौज।
  3. मुख्य विकास अधिकारी, कन्नौज।
  4. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  5. मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), कानपुर मंडल, कानपुर।
  6. समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं।
  7. समस्त प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक (प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त, आईसीएसई, सीबीएसई, मदरसा एवं अन्य बोर्ड के विद्यालय) को अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया है।
  8. कार्यालय गार्ड फाइल।

आदेश जारी करने वाले अधिकारी:
संदीप कुमार
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कन्नौज

Leave a Comment