इंटरनेट खत्म होने पर भी कर पाएंगे UPI Payment! जानिए बिना नेटवर्क कैसे भेज सकेंगे अपनों को पैसे? पढ़िए डिटेल्स
आज के दौर में UPI Payment जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। इसका हकीकत आप ऐसे लगा सकते हैं कि, Sabzi से लेकर Rickshaw के किराए और Online Shopping सभी में इसका आज इस्तेमाल होने लगा है।
आज देश की बड़ी Population के पास Smart Phone है, जिसमें UPI Payment App भी मौजूद रहता है। इन Apps की मदद से न सिर्फ Open Money की दिक्कत खत्म होती है, बल्कि Cash संभालने की परेशानी भी नहीं होती है। लेकिन कई बार Mobile Internet खत्म होने, Network की समस्या आने या Smart Phone उपलब्ध न होने के कारण Payment करने में परेशानी होती है। ऐसे समय में कई लोग सोचते हैं कि बिना Internet के UPI से पैसे भेजना संभव नहीं है, लेकिन ऐसा नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब आप बिना Internet के भी कुछ Easy तरीकों से Digital Payment कर सकते हैं।
इस Code को Dial करते ही हो सकेगा Payment
National Payments Corporation of India NPCI ने बिना Internet UPI सुविधा के लिए *99# USSD सेवा शुरू की हुई है। इस सुविधा की सबसे खास बात ये है कि इसकी मदद से User Mobile Network की मदद से UPI से जुड़े काम कर सकते हैं। साथ ही, इसके लिए Internet की भी जरूरत नहीं होती है, सिर्फ जरूरी है Mobile Network। इस सेवा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा उन लोगों के काम आ सकता है, जिनके पास Keypad Phone है या फिर Smart Phone में Internet खत्म हो गया है। हालांकि, इस सेवा से UPI Payment के लिए आपका Mobile Number Bank Account से Link होना चाहिए और आपको अपना UPI PIN याद होना जरूरी है।
बिना Internet बस Tap करके होगा Payment
इसके अलावा NPCI बिना Internet UPI Payment को आसान बनाने की दिशा में नए Feature पर काम कर रहा है, जिसे Tap To Pay UPI कहा जा रहा है। इस Feature की मदद से User बिना Internet के भी PoS Machine पर Phone Tap करके Payment कर सकेंगे। यह सुविधा NFC Near Field Communication तकनीक पर आधारित होगी। इसका फायदा उन जगहों पर मिलेगा जहां Internet Network कमजोर रहता है, जैसे Train में के दौरान, Underground Metro या दूर-दराज के इलाकों में। हालांकि इसके लिए User को पहले Internet से जुड़े रहते हुए कुछ जरूरी काम करने होंगे, तभी इस सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे काम करेगा नया Offline UPI Feature
Tap To Pay UPI इस्तेमाल करने के लिए Phone में NFC Support होना जरूरी होगा। User को पहले अपने UPI Lite Wallet में पैसे Load करने होंगे। इसके बाद Offline Payment के समय सिर्फ NFC वाले Phone को
PoS Machine के पास Tap करना होगा। इस Payment के लिए User को हर बार UPI PIN डालने या Internet Connection की जरूरत नहीं होगी। Machine Payment की जानकारी Secure तरीके से Store करेगी
और जैसे ही Phone या Machine दोबारा Internet से जुड़ेगी,
Transaction पूरा हो जाएगा।
2000 रुपये तक होगी Offline Payment की सीमा
Media Reports के अनुसार, नए Offline UPI Feature में
Security को ध्यान में रखते हुए अधिकतम 2000 रुपये तक का Payment किया जा सकेगा।
हालांकि, फिलहाल Offline Payment की सीमा इससे भी कम है, 500 रुपये।
NPCI Bank और UPI App Companies के साथ मिलकर इस सुविधा को Better बनाने पर काम कर रहा है। नया Feature आने के बाद Digital Payment और ज्यादा Easy हो जाएगा, खासकर उन जगहों पर जहां Internet की समस्या रहती है।