31 जुलाई से पहले शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मिलेगा जुलाई महीने की सैलरी 

31 जुलाई से पहले शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों को मिलेगा जुलाई महीने की सैलरी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय, समग्र शिक्षा की ओर से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। 24 जुलाई 2026 को जारी आदेश में कहा गया है कि sNA-SPARSH 2.0 प्रणाली लागू होने से पहले समग्र शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सेवा प्रदाताओं और शिक्षकों का वेतन/मानदेय 31 जुलाई 2026 तक हर हाल में जारी कर दिया जाए।

आदेश के अनुसार, समग्र शिक्षा योजना को sNA-SPARSH 2.0 प्रणाली के माध्यम से संचालित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू करने में लगभग दो माह का समय लग सकता है। इस दौरान इम्प्लीमेंटिंग एजेंसियों की मैपिंग सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसके कारण भुगतान संबंधी कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

इसी स्थिति को देखते हुए परियोजना से जुड़े सभी कार्मिकों, सेवा प्रदाताओं, डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO), ब्लॉक MIS, तकनीकी सेवा प्रदाताओं, संविदा कर्मियों, शिक्षकों तथा आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन एवं मानदेय का भुगतान 31 जुलाई 2026 से पहले अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जुलाई 2026 का वेतन/मानदेय 31 जुलाई 2026 तक हर हाल में भुगतान कर दिया जाए। जिन कर्मचारियों को जून माह के अंतिम 15 दिनों के स्थान पर पूरे माह का मानदेय पहले ही दे दिया गया है, उनका समायोजन जुलाई 2026 के मानदेय से किया जाएगा।

राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक या संविदाकर्मी का वेतन अथवा मानदेय भुगतान लंबित न रहे।

Leave a Comment