सभी जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के लिए आवश्यक सूचना

सभी जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के लिए आवश्यक सूचना

कृपया महानिदेशक स्कूल शिक्षा के संलग्न पत्र दिनांक 1/8/2026 का संदर्भ ग्रहण करें,अवगत कराना है कि SHVR 2026-27 हेतु पोर्टल एवं मोबाइल ऐप दिनांक *01 अगस्त 2026* से प्रारम्भ हो गया है। जनपद के सभी *परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, निजी सहायता प्राप्त/वित्तविहीन एवं अन्य सभी वैध UDISE+ कोडधारी विद्यालयों* का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं स्व-मूल्यांकन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराएं।

🔗 SHVR Portal:
https://shvr.education.gov.in

*पंजीकरण की प्रक्रिया:*

1. विद्यालय उपरोक्त पोर्टल अथवा SHVR मोबाइल ऐप खोलें।
2. अपने UDISE+ कोड के माध्यम से लॉगिन/पंजीकरण करें।
3. OTP, UDISE+ पोर्टल पर पंजीकृत प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य के मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगा।
4. निर्धारित *स्व-मूल्यांकन प्रपत्र (Self evaluation section)* को पूर्ण करते हुए आवश्यक सूचना/साक्ष्य अपलोड करें।
5. समस्त विवरण की जांच कर स्व-मूल्यांकन प्रपत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।

प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण/परिवर्तन अथवा पंजीकृत मोबाइल नंबर गलत होने की स्थिति में UDISE+ पोर्टल पर वर्तमान प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य का सही मोबाइल नंबर तत्काल अपडेट कराया जाए।
चूँकि जनपद के सभी विद्यालयों का पंजीकरण और आवेदन कराये जाने का लक्ष्य है अतः आवश्यक है की अपने जनपद के सभी विद्यालयों की समयबद्ध सहभागिता सुनिश्चित करें।

आज्ञा से,
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा

Leave a Comment