बड़ी खबर: 8 अगस्त को सभी स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश
बिजनौर। कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए 8 अगस्त 2026, शनिवार को सभी संबंधित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजनौर की ओर से 7 अगस्त 2026 को जारी कार्यालय आदेश में इसकी जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार जिलाधिकारी बिजनौर के निर्देशों के अनुपालन में यह फैसला लिया गया है।
इन सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
8 अगस्त 2026 (शनिवार) को जिले के—
- परिषदीय विद्यालय
- राजकीय विद्यालय
- मान्यता प्राप्त विद्यालय
- CBSE बोर्ड से संबद्ध विद्यालय
- ICSE बोर्ड से संबद्ध विद्यालय
- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय
बंद रहेंगे।
विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया फैसला
जारी आदेश में बताया गया है कि कांवड़ यात्रा के कारण जनपद में उत्पन्न परिस्थितियों तथा जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
अभिभावकों और छात्रों तक पहुंचाई जाएगी सूचना
समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने विकास क्षेत्र के सभी विद्यालयों में तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं और इसकी सूचना समय से सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों तक पहुंचाएं।
आदेश जारी होने के बाद अब बिजनौर जिले में शनिवार, 8 अगस्त को संबंधित सभी विद्यालयों में पढ़ाई नहीं होगी।
आदेश संख्या: बेसिक/4460-69 / 2026-27
दिनांक: 07 अगस्त 2026
जारीकर्ता: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजनौर