प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ाकर बच्चों से कराई सफाई वीडियों वायरल, पढ़िए सूचना

प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ाकर बच्चों से कराई सफाई वीडियों वायरल, पढ़िए सूचना

लखनऊ। मोहनलालगंज विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय vidyalaya ललूमर में शुक्रवार को बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया। विद्यालय vidyalaya की छत पर बच्चों को चढ़ाकर सफाई कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया social media पर वायरल होने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग basic shiksha vibhag में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों के अनुसार शुक्रवार सुबह विद्यालय vidyalaya के कुछ बच्चों को स्कूल भवन की छत पर चढ़ाकर सफाई कराई जा रही थी। आरोप है कि छत के ऊपर से बिजली के तार भी गुजर रहे हैं, जिससे बारिश के मौसम में बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो video बनाकर सोशल मीडिया social media पर वायरल Viral कर दिया।

अभिभावकों का आरोप है कि वीडियो वायरल video Viral होने के बाद विद्यालय vidyalaya की प्रधानाध्यापिका और अन्य शिक्षक उनके घर पहुंचे तथा बच्चों का नाम विद्यालय vidyalaya से काटने की धमकी दी। इस कथित धमकी का भी वीडियो सोशल मीडिया social media पर साझा किया गया, जिसके बाद मामला और तूल पकड़ गया।ग्रामीणों ने विद्यालय vidyalaya भवन की बदहाल स्थिति पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि भवन की दीवारों में सीलन है और लंबे समय से रंगाई-पुताई व मरम्मत नहीं कराई गई है। आरोप है कि कंपोजिट ग्रांट मिलने के बावजूद विद्यालय vidyalaya की स्थिति में कोई सुधार नहीं किया गया।

मोहनलालगंज खंड शिक्षा अधिकारी BEO सुशील कुमार ने बताया कि विद्यालय tकी प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पूर्व में भी शिकायतें मिल चुकी हैं और निरीक्षण के दौरान वह अनुपस्थित भी पाई गई थीं। उन्होंने बताया कि कंपोजिट ग्रांट आहरित करने के बावजूद भवन की रंगाई-पुताई और मरम्मत नहीं कराई गई। पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट report उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

जांच के बाद होगी कार्रवाई….

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA के निर्देश पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट report के आधार पर यदि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें