UP में 68 हजार शिक्षक भर्ती मामले में OBC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब इतने नंबर वाले भी माने जाएंगे पास
लखनऊ। उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने परिषदीय विद्यालयों में *68500 Assistant Teacher Recruitment-2018* में Other Backward Class (OBC) के अभ्यर्थियों को 5% Qualifying Marks की छूट देने संबंधी अपनी 5 January 2022 की संस्तुति को दोबारा बरकरार रखा है।
आयोग ने Basic Education Department से भर्ती परीक्षा E का *Result संशोधित* कर 150 में *60 Marks यानी 40%* पाने वाले OBC अभ्यर्थियों को *Qualified* मानते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराने की सिफारिश की है। 16 June को आयोग की हुई बैठक में यह *Decision* लिया गया।
आयोग के अनुसार NCTE की *Notification* और उत्तर प्रदेश *Reservation Rules* के तहत OBC अभ्यर्थियों को अर्हता अंक में 5% की छूट देना पूरी तरह *Legal* है। निर्णय में कहा गया है कि *69000 Assistant Teacher Recruitment*, Junior (Aided) Assistant Teacher Recruitment और Assistant Teacher Recruitment-2021 में OBC अभ्यर्थियों को यह छूट दी जा चुकी है।