बड़ी खबर : आज दोपहर तीन बजे होगी महत्वपूर्ण मीटिंग,शिक्षा विभाग से संबंधित इन‌ मुद्दों पर होगी चर्चा

बड़ी खबर : आज दोपहर तीन बजे होगी महत्वपूर्ण मीटिंग,शिक्षा विभाग से संबंधित इन‌ मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) द्वारा सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार 15 जुलाई 2026 को अपराह्न 3:00 बजे बेसिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ में विभागीय महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा के लिए वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी।

निर्देशों में कहा गया है कि सभी संबंधित अधिकारी आवश्यक सूचनाओं एवं प्रगति आख्या के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें। बैठक का लिंक पृथक से उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में इन प्रमुख बिंदुओं पर होगी समीक्षा

1. मानव संपदा पोर्टल से संबंधित विषय

  • कार्मिकों के लंबित प्रकारों की समीक्षा।
  • मृतक आश्रित नियुक्ति की स्थिति।
  • कार्मिकों के वेतनमान एवं विसंगतियों से जुड़े मामलों की समीक्षा।
  • कार्मिकों के अनुशासनिक विवरण की स्थिति।

2. मान्यता पोर्टल पर लंबित प्रकरण

विद्यालयों की मान्यता से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की जाएगी।

3. अपील एवं न्यायालयी वादों की वर्तमान स्थिति

विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों एवं अपीलों की प्रगति पर चर्चा होगी।

4. राज्य पुरस्कार से संबंधित प्रकरण

राज्य पुरस्कार से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

5. राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदनों के नामांकन

राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भेजे गए नामांकनों की प्रगति पर विचार किया जाएगा।

6. आधारभूत संरचना सुधार कार्य

विद्यालयों में चल रहे आधारभूत संरचना विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

7. आरटीई के अंतर्गत फीस प्रतिपूर्ति एवं वित्तीय सहायता

शिक्षा का अधिकार (RTE) के अंतर्गत फीस प्रतिपूर्ति तथा वित्तीय सहायता से संबंधित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने निर्देशित किया है कि सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपर्युक्त सभी बिंदुओं की आवश्यक सूचना एवं प्रगति आख्या के साथ निर्धारित समय पर वर्चुअल बैठक में शामिल होना सुनिश्चित करें। बैठक का लिंक अलग से साझा किया जाएगा।

Leave a Comment