बड़ी खबर: शिक्षामित्रों को लेकर साहब का बड़ा आदेश, जानिए क्या कहा गया है इसमें?
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शाहजहांपुर ने जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र) को शिक्षामित्रों के स्थानांतरण/समायोजन से संबंधित आवश्यक सूचना निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
जारी पत्र के अनुसार, शासन के आदेश संख्या आई/1167874/2025, 68-5099/2023 (अनुभाग-5) दिनांक 09 दिसंबर 2025 तथा शिक्षा निदेशक (बेसिक) के पत्र संख्या चिट्ठी(वि०वि०)/53767-937/2025-26 दिनांक 12 दिसंबर 2025 के क्रम में यह कार्रवाई की जा रही है।
बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में शिक्षामित्रों के स्थानांतरण एवं समायोजन के संबंध में आवश्यक सूचनाएं मांगी गई थीं। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार पत्र भेजकर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को अपेक्षित सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पत्र में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 05 अगस्त 2026 तक अनिवार्य रूप से वांछित सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि विभागीय नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा सके।
बीएसए ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय तक सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी स्वयं इसके लिए उत्तरदायी होंगे।
पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई
इस आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों/कार्यालयों को भी भेजी गई है—
महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, निशातगंज, लखनऊ
जिलाधिकारी, शाहजहांपुर
मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर
जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ, शाहजहांपुर