जनपद में रविवार दिनांक 12/07/2026 को समस्त विद्यालय खुले रहेंगे । समस्त स्टाफ विद्यालय में उपस्थित रहेंगे
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सम्भल द्वारा जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि 12 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान तथा एक ही दिन में 35 करोड़ वृक्षारोपण महाअभियान-2026 का आयोजन किया जाएगा।
जारी आदेश के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों एवं 09 जुलाई 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही लगाए गए पौधों की जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से कराई जाएगी।
बीएसए ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 12 जुलाई 2026 को सभी संबंधित विद्यालय यथावत खुले रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी पौधारोपण एवं जियो टैगिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
इस आदेश की प्रतिलिपि जिलाधिकारी सम्भल, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी सहित सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्राथमिक विद्यालयों, कम्पोजिट विद्यालयों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा संबंधित विद्यालयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है।
