जो शिक्षक एवं शिक्षामित्र तथा अनुदेशक SBI में खाता खुलवाने जा रहें हैं तो यह बड़ी अहम सूचना जरुर देखे, बहुत काम आएगी
*महत्वपूर्ण सूचना* 📢
*विषय: बेसिक शिक्षा विभाग एवं SBI के बीच MOU निष्पादन – 08 जुलाई 2026*
आप सभी *शिक्षक, अनुचर, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक साथियों* को सादर अवगत कराना है कि:
*1. बड़ा बदलाव – MOU सम्पन्न* ✅
*बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच MOU का निष्पादन 08 जुलाई 2026 को किया गया है।*
MOU न होने के कारण अब तक हमें सैलरी पैकेज के सभी लाभ नहीं मिल पाते थे।
*MOU के बाद अब सभी लाभ वास्तविक रूप से मिलेंगे।*
*पहले vs अब:*
1. *ग्रुप इंश्योरेंस* – अब ₹10 लाख मिलेगा
2. *दुर्घटना में मृत्यु* – अब ₹1 करोड़ का लाभ मिलेगा। पहले केवल ₹50 लाख मिलता था।
*2. SBI सैलरी पैकेज खाते की प्रमुख विशेषताएँ* ★
➖➖➖➖➖➖
– *पर्सनल एक्सीडेंट बीमा* – ₹100 लाख
– *एयर एक्सीडेंट बीमा* – ₹160 लाख
– *PTD कवर* – ₹100 लाख
– *PPD कवर* – ₹80 लाख
– *ग्रुप टर्म लाइफ इंश्योरेंस* – ₹10 लाख
– *लॉकर चार्ज में 50% छूट*
– *निःशुल्क मल्टी-सिटी चेक*
– *RTGS/NEFT शुल्क* – ऑनलाइन लेनदेन पर मुक्त
– *ATM सह डेबिट कार्ड* – निःशुल्क
– *सभी बैंकों के ATM से असीमित निःशुल्क लेनदेन*
—
*3. SBI में Salary Account खुलवाने हेतु*
*आवश्यक दस्तावेज:*
1. *आधार कार्ड* की फोटो कॉपी
2. *पैन कार्ड* की फोटो कॉपी
3. *2 पासपोर्ट साइज फोटो*
4. *1 माह का सैलरी सर्टिफिकेट*
*प्रक्रिया:*
उपरोक्त दस्तावेजों के साथ आप *जनपद के किसी भी SBI शाखा* में जाएं।
वहीं पर आपका *Salary Account तुरंत खोल दिया जाएगा*।
*निवेदन:* जिन साथियों का अभी खाता नहीं है या नॉर्मल खाता है, वे शीघ्र Salary Account में कन्वर्ट करवा लें ताकि MOU के सभी लाभ मिल सकें।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
नोट – किसी सम्मानित साथी को अगर कोई समस्या हो तो संगठन के पदाधिकारियों को अवश्य अवगत करायें…