महत्वपूर्ण: कैशलेस इलाज के दौरान क्या-क्या सुविधा (मुफ्त/कैशलेस) मिलती है? शिक्षक साथी जरुर देखे

महत्वपूर्ण: कैशलेस इलाज के दौरान क्या-क्या सुविधा (मुफ्त/कैशलेस) मिलती है? शिक्षक साथी जरुर देखे

इस पोस्टर में कैशलेस इलाज की सुविधाएं”* के बारे में पूरी जानकारी दी गई है 👇 कैशलेस इलाज के दौरान क्या-क्या सुविधा (मुफ्त/कैशलेस) मिलती है? आइए हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानें व समझे तो आप पूरा आर्टिकल जरुर पढ़े जिसमें हर मुख्य बिन्दु आपके भी समझ मैं आ सकै!

कैशलेस इलाज की सुविधाएं
_आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता_

1. कैशलेस इलाज के दौरान क्या-क्या सुविधा (मुफ्त/कैशलेस) मिलती है?

Package rate में सब कुछ शामिल रहता है — Hospital को अलग से कोई भी चार्ज Patient से लेने की अनुमति नहीं है।

इसमें शामिल हैं:

✅ रजिस्ट्रेशन फीस

✅ जनरल वार्ड बेड चार्ज, नर्सिंग व बोर्डिंग खर्च

✅ डॉक्टर, सर्जन, एनेस्थेटिस्ट, कंसल्टेंट की फीस

✅ Operation Theatre का खर्च, एनेस्थीसिया

✅ सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले Tools, Equipment, Implants

✅ भर्ती से पहले के 3 दिन तक की जांच व दवाएं (Pre-hospitalisation)

✅ भर्ती के दौरान सभी Tests — पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी (X-ray, CT, MRI आदि), दवाएं, Blood Transfusion, ऑक्सीजन

✅ डिस्चार्ज के बाद 15 दिन तक की दवाएं व फॉलो-अप जांच (Post-hospitalisation)

✅ Day-care Procedures (जैसे मोतियाबिंद, कुछ Endoscopy) जिनमें 24 घंटे से कम भर्ती चाहिए।

*2. Room / Bed की सुविधा किस स्तर की है?

हर पैकेज रेट में General Ward का बेड चार्ज पहले से शामिल है — इसका कोई अलग भुगतान नहीं।
आपको बिना अतिरिक्त भुगतान के जनरल वार्ड की सुविधा मिलती है।*

3. ICU की सुविधा

जब चिकित्सकीय रूप से जरूरी हो (गंभीर स्थिति), तब ICU का खर्च भी पैकेज में शामिल* रहता है।

Note: अगर Patient अपनी इच्छा से *Private/Semi-Private Room* लेता है (सिर्फ सुविधा के लिए, मेडिकल जरूरत नहीं), तो *General Ward और उस Higher Category के बीच का अंतर राशि स्वयं देनी होगी।

Leave a Comment