शिक्षामित्रों ने फिर कर दी मानदेय वृद्धि की डिमांड, देखें मांगपत्र

शिक्षामित्रों ने फिर कर दी मानदेय वृद्धि की डिमांड, देखें मांगपत्र

गोरखपुर। आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन जनपद इकाई गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की ओर से शिक्षामित्रों के बदहाल जीवन स्तर को सुधारने के संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में शिक्षामित्रों की विभिन्न समस्याओं के समाधान और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की मांग की गई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार ने शिक्षामित्रों का सृजन उस परिस्थिति में किया गया था, जब बेसिक शिक्षा अध्यापकों की भारी कमी एवं बदहाल शिक्षण व्यवस्था का सामना कर रहा था। ऐसे में शिक्षामित्रों ने अपने पूरे मनोयोग के साथ व्यवस्था को पटरी पर लाकर खड़ा किया।

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि समय बढ़ता गया, सरकारें बदलती गईं, किन्तु शिक्षामित्रों की स्थिति नहीं बदली। बदला भी तो अविवेकपूर्ण निर्णय में पिसवास और वहाँ हो गया धोखा। उत्तर प्रदेश का एक-एक शिक्षामित्र एवं उनका परिवार अपनी बदहाली से जूझ रहा था।

ऐसे में मुख्यमंत्री जी द्वारा समय-समय पर सहानुभूतिपूर्वक मानदेय वृद्धि, कैशलेस चिकित्सा एवं बीमा रूपी सुविधा से शिक्षामित्रों के जीवन में थोड़ा उत्साह एवं चमक पैदा हुई है। प्रदेश के प्रत्येक शिक्षामित्र अनुमान एवं आशा भरी नजरों से मुख्यमंत्री की ओर टकटकी लगाकर इस प्रत्याशा के साथ देख रहा है कि बहुत जल्द उनके निर्णय से शिक्षामित्रों का जीवन स्तर बदलेगा।

शिक्षामित्रों ने रखीं तीन प्रमुख मांगें

ज्ञापन में शिक्षामित्रों की निम्नलिखित आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं को पूरा करने की मांग की गई है—

1. 62 वर्ष की सेवा एवं 12 माह का मानदेय
शिक्षामित्रों की सेवा शिक्षकों की भाँति 62 वर्ष एवं मानदेय बढ़ोतरी करते हुए 12 माह किया जाए।

2. TET पास और नॉन-TET शिक्षामित्रों का समायोजन
कार्यरत शिक्षामित्रों में TET पास को समायोजित एवं नॉन-TET को शिक्षकों की भाँति विभागीय TET कराया जाए।

3. स्थानान्तरण प्रक्रिया पूरी करने की मांग
शिक्षामित्रों की स्थानान्तरण प्रक्रिया को पूर्ण किया जाए।

ज्ञापन के अंत में कहा गया है कि शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री से पूरी उम्मीद है कि उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

“समादर की भावनाओं के साथ!”

ज्ञापन देने वालों में शामिल

ज्ञापन पर संजय यादव, मंडलीय मंत्री, गोरखपुर सहित अन्य पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर दिखाई दे रहे हैं

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें