उत्तर प्रदेश के इस जिले में हुआ स्कूलों का समय परिवर्तन,12:30 पर ही हो जाएंगी छुट्टी
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शामली।
पत्रांक / बेसिक / 4525–34 / 2026–27
दिनांक :- 15 जुलाई, 2026
कार्यालय–आदेश
जिलाधिकारी महोदय, शामली द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों एवं अनुमति के अनुक्रम में, अत्यधिक भीषण गर्मी एवं लू (Heat Wave) के प्रकोप के दृष्टिगत छात्र-हित में दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में जनपद के समस्त बोर्ड (परिषदीय/मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई.) द्वारा संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त विद्यालयों का संचालन समय तत्काल प्रभाव से परिवर्तित किया जाता है। अब सभी संबंधित विद्यालय अग्रिम आदेश तक प्रातः 07:30 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक ही संचालित होंगे।
समस्त विद्यालय प्रबंधन/प्रधानाचार्य को निर्देशित किया जाता है कि वे छात्र-छात्राओं हेतु शीतल पेयजल एवं प्राथमिक चिकित्सा (ORS आदि) की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें। उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
(संतोष कुमार)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
शामली
पृष्ठसं0 / बेसिक / 4525–34 / 2026–27 तददिनांक।
प्रतिलिपि– निम्नांकित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
- महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उ0प्र0 लखनऊ।
- जिलाधिकारी, शामली।
- मुख्य विकास अधिकारी, शामली।
- शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
- सहायक शिक्षा निदेशक, (बेसिक), सहारनपुर मण्डल, सहारनपुर।
- जिला विद्यालय निरीक्षक, शामली को सूचनार्थ।
- जिला सूचना अधिकारी, शामली को इस अनुरोध के साथ कि उक्त आदेश को समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से जनहित में प्रसारित कराने का कष्ट करें।
- समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जनपद शामली को इस निर्देश के साथ कि अपने क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।
- समस्त प्रधानाचार्य/प्रबंधक/प्रधानाध्यापक, जनपद शामली को अनुपालनार्थ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
शामली।
