बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में तीन दिनों की छुट्टी घोषित,24 तक रहेगा अवकाश

बड़ी खबर: उत्तर प्रदेश के इस जिले में तीन दिनों की छुट्टी घोषित,24 तक रहेगा अवकाश

मुरादाबाद। कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुरादाबाद के जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने जिले में 22 अगस्त 2026 (शनिवार) और 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार इन दोनों दिनों में जिले की शिक्षण संस्थाएं बंद रहेंगी।

आदेश में बताया गया है कि श्रावण मास के अंतिम शनिवार को कांवड़ियों के जल लेने जाने तथा सोमवार को विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के कारण मुख्य मार्गों और महानगर में बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने की संभावना है। इससे जगह-जगह जाम, दुर्घटना और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इन संस्थानों में रहेगा अवकाश

22 और 24 अगस्त को कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के विद्यालयों, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और चिकित्सा शिक्षा से संबंधित जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।

हालांकि, यदि किसी विद्यालय, कॉलेज या अन्य शिक्षण संस्था में बोर्ड, विश्वविद्यालय या आयोग द्वारा पहले से परीक्षा निर्धारित है, तो वह परीक्षा अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी।

प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए हैं। दिल्ली हाईवे पर भारी वाहनों के संचालन पर रोक तथा आवश्यकता के अनुसार वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था की गई है।

यानी मुरादाबाद में 22 अगस्त और 24 अगस्त को स्कूल-कॉलेज समेत विभिन्न शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें