MDM की रोटी-सब्जी बच्चों के हाथ में देने का वीडियो वायरल, पढ़िए सूचना

MDM की रोटी-सब्जी बच्चों के हाथ में देने का वीडियो वायरल, पढ़िए सूचना

बलिया। मध्यान्ह भोजन (MDM) वितरण के दौरान Students को थाली की जगह हाथों में Roti-सब्जी दिए जाने का Video वायरल होने के बाद BSA मनीष कुमार सिंह ने सीयर के Composite विद्यालय पलिया के सभी शैक्षणिक Staff और रसोइयों से स्पष्टीकरण तलब किया है।

सभी Staff एक August को BSA के समक्ष अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करेगा। विभागीय सूत्रों का कहना है कि Staff ने आपसी विवाद में यह हरकत की है। सुनवाई के बाद Departmental छवि को धूमिल करने वालों पर कार्रवाई संभव है। BSA के निर्देश पर खंड Education अधिकारी सीयर शुक्रवार को विद्यालय पर जांच करने पहुंचे। अपनी जांच Report में BEO ने कहा है कि विद्यालय पर आठ सहायक अध्यापक, दो अनुदेशक, एक शिक्षामित्र और चार रसोइया समेत कुल 15 Staff कार्यरत हैं।

वर्तमान Session में 154 Student अध्ययनरत हैं, वहीं 160 थालियां उपलब्ध हैं। पूरा मामला 20 April का है, जिसका संज्ञान विद्यालय की अनुदेशिका निर्मला भारती के Mobile की Delete Photo को Restore करने पर हुआ। प्रभारी प्रधानाध्यापक को Blackmail करने की नीयत से यह Video बनाया गया। अनुदेशिका द्वारा सही तरीके से MDM वितरित करने में योगदान न देते हुए विद्यालय और Department की छवि धूमिल करने की नीयत से प्रकरण को Social Media पर वायरल किया गया।

जबकि रसोइयों द्वारा बच्चों को पंक्तिबद्ध बैठाकर भोजन वितरित नहीं करने की लापरवाही की गई। उक्त प्रकरण में विद्यालय पर कार्यरत अनुदेशक, शिक्षा मित्र एवं सहायक अध्यापक द्वारा भी ध्यान नहीं देने की लापरवाही की गई। BEO की जांच Report एवं मामले को गंभीरता से लेते हुए BSA ने सभी को शनिवार को अपने Office में स्पष्टीकरण के साथ तलब किया है।

Leave a Comment