प्रदेश में शीघ्र होगी बैठक और आगामी कार्यक्रमों पर होगा निर्णय । शिवकुमार शुक्ला जी का शिक्षामित्रों को महत्वपूर्ण संदेश
प्रदेश में शीघ्र होगी बैठक और आगामी कार्यक्रमों पर होगा निर्णय ।।
प्रदेश के सभी सम्मानित जिला अध्यक्ष साथियों आप सभी को अवगत कराना है कि आज 25 अगस्त 2026 है ,,3 अगस्त 2026 को किए गए कार्यक्रम में स्पष्ट कर दिया गया था कि यदि जनपदों में मूल विद्यालय वापसी 25 अगस्त 2026 तक नहीं होगा तो वहां निश्चित रूप से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा । मैं आप सब को अवगत करता हूं कि एक बड़ा विषय है मैं उन सभी जनपदीय संगठन के साथियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने लग करके अपने यहां आदेश जारी करवाया ।।
परंतु केवल सूचना का पत्र जारी होने से कार्यक्रम की पूर्ति नहीं होती है शीघ्र ही बैठकर के, लग करके अगर एक सप्ताह में मूल विद्यालय वापसी कराए यदि समय से नही होती है तो आने वाले दिनों में एक बड़े आंदोलन की डेट तय की जाएगी और उसमें पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा। प्रथम चरण का कार्यवाही पूरा होने के साथ ही दूसरे चरण और तीसरे चरण में अंतर्जनपदीय जैसे कार्रवाई को महत्वपूर्ण रूप से पूर्ण करना संगठन की पूर्ण जिम्मेदारी है इसलिए आप सब सशक्त रूप से लगे तभी संभव है।।
साथियों इन्ही तमाम विषयों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही बैठक करके एक बड़ा निर्णय लिया जाएगा नवंबर व दिसंबर माह में लखनऊ के सरजमीं पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा संघ द्वारा एक बड़ी रैली का आगाज किया जाएगा।। जो समाधान संवाद से समाधान की यात्रा के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए शिक्षामित्र के लंबित मांगों को शीघ्र पूर्ण कराने ,, नियमितीकरण करने के संबंध में होगा ।।
आप सभी लोग पूरे मनोयोग से संगठन के सदस्यता के साथ-साथ संगठन के लोगों के साथ मिलकर के एकता बनाए रखें हर संभव शिक्षामित्र के एक-एक समस्याओं का समाधान करना उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की प्रतिबद्धता है।।
धन्यवाद
आपका
शिव कुमार शुक्ला
प्रदेश अध्यक्ष