शिक्षामित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा और बीमा योजना: पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए

शिक्षामित्रों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा और बीमा योजना: पूरी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से जानिए

शिक्षामित्रों के लिए जो अभी अभी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऐलान किया गया है उसको लेकर हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप उस योजना का लाभ ले सकते हैं तथा क्या कुछ आपको करना होगा तो चलिए आर्टिकल के माध्यम से समझते हैं पूरा प्रोसेस! उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षामित्रों सहित शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा व बीमा सुविधाओं की शुरुआत बड़ी की है। यह पहल शिक्षामित्र परिवारों के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बीमारी या दुर्घटना के समय इलाज का खर्च अक्सर बड़ी चिंता बन जाता है।

उत्तर प्रदेश सरकार की नई व्यवस्था में शिक्षामित्रों सहित सभी संविदा शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा के दायरे में शामिल किया गया है। इसके अंतर्गत पात्र लाभार्थी और उनके आश्रित परिवारजन सरकारी अस्पतालों तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा सकेंगे। कैशलेस इलाज की सीमा ₹5 लाख तक बताई गई है और यह व्यवस्था आयुष्मान भारत जैसी सुविधाओं के आधार पर संचालित होगी।

इसके साथ ही सरकार ने दूसरा गिफ्ट भी शिक्षामित्रों को दिया हैं दुर्घटना बीमा का भी प्रावधान किया गया है। रिपोर्टों के अनुसार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों और अन्य कर्मियों को विशेष बैंकिंग/सैलरी पैकेज से जोड़कर एक करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर देने की व्यवस्था की गई है। इसमें दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक सहायता मिल सकती है। हालांकि वास्तविक भुगतान बीमा की शर्तों, नामांकन, बैंक खाते और दुर्घटना के प्रकार पर निर्भर करेगा।

यह योजना केवल एक घोषणा नहीं, बल्कि शिक्षामित्र परिवारों के लिए सुरक्षा का सहारा बन सकती है। लंबे समय से सीमित मानदेय में काम कर रहे शिक्षामित्रों के लिए बीमारी के समय कैशलेस इलाज और दुर्घटना के समय बीमा कवर बड़ी राहत है। शिक्षामित्रों का मानदेय भी 1 अप्रैल 2026 से ₹18,000 प्रतिमाह किया गया है क्योंकि दस हजार में घर चलाना बहुत ही मुश्किल हो रहा था।

सभी शिक्षामित्र साथियों से अनुरोध है कि अपने विद्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या संबंधित विभाग से यह अवश्य पता करें कि उनका नाम योजना में दर्ज है या नहीं, परिवार के आश्रितों का विवरण सही है या नहीं, और किस बैंक/कार्ड/पोर्टल के माध्यम से कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। किसी भी योजना का लाभ तभी पूरा मिलता है, जब दस्तावेज और नामांकन समय पर सही हों।

सरकार की यह पहल स्वागत योग्य है, लेकिन यह भी जरूरी है कि हर शिक्षामित्र तक इसकी स्पष्ट जानकारी पहुँचे, सभी पात्र साथियों का नामांकन हो और अस्पतालों में बिना परेशानी के इलाज मिल सके। स्वास्थ्य सुरक्षा हर शिक्षामित्र और उसके परिवार का अधिकार है।

 

Leave a Comment