School Holidays : भारी बारिश के मद्देनजर 11 जुलाई 2026 अवकाश घोषित।

School Holidays : भारी बारिश के मद्देनजर 11 जुलाई 2026 अवकाश घोषित।

जनपद सीतापुर में लगातार हो रही भारी बारिश एवं अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी, सीतापुर की अनुमति के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने जनपद के सभी नर्सरी से कक्षा 8 तक संचालित विद्यालयों में 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है।

बीएसए ने जारी किया कार्यालय आदेश

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीतापुर द्वारा जारी कार्यालय आदेश (पत्रांक: बेसिक/593-04/2026-27, दिनांक 10 जुलाई 2026) के अनुसार, भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि की स्थिति को देखते हुए जनपद सीतापुर में संचालित सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 8 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

शिक्षक एवं कर्मचारी विद्यालय में रहेंगे उपस्थित

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों के लिए ही अवकाश रहेगा।

साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

आदेश की प्रतिलिपि इन अधिकारियों को भेजी गई

बीएसए कार्यालय द्वारा आदेश की प्रतिलिपि निम्न अधिकारियों एवं कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है—

  1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  2. जिलाधिकारी, सीतापुर।
  3. मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर।
  4. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  5. सचिव, उत्तर प्रदेश (बेसिक) शिक्षा परिषद, प्रयागराज।
  6. मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), षष्ठ मण्डल, लखनऊ।
  7. उपशिक्षा निदेशक/प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), खैराबाद, सीतापुर।
  8. जिला विद्यालय निरीक्षक, सीतापुर।
  9. जिला सूचना अधिकारी, सीतापुर को समाचार पत्रों में जनहित में निःशुल्क प्रकाशन कराने हेतु।
  10. जनपद के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु।
  11. समस्त हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों के संपादकों को जनहित में प्रेस विज्ञप्ति प्रकाशित करने हेतु।
  12. समस्त प्रधानाध्यापकों एवं प्रबन्धकों को अनुपालनार्थ।

बीएसए ने दिए अनुपालन के निर्देश

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री गोरखनाथ पटेल द्वारा जारी इस आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

Leave a Comment