शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों को लेकर बीएसए साहब का महत्वपूर्ण आदेश
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा
पत्रांक एसएस/21/14-53 /2026-27 दिनांक 29.07.2026
समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी,
जनपद– अमरोहा
विषय: बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत स्थायी तथा संविदा शिक्षकों/कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के मध्य निष्पादित समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding-MOU) के क्रियान्वयन विषयक।
उपर्युक्त विषयक अपर मुख्य सचिव महोदय, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्यालय के पत्रांक महाननि/वित्त/2677/2026-27 दिनांक 15.07.2026 के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत स्थायी तथा संविदा शिक्षकों/कार्मिकों (शिक्षामित्रों, अंशकालिक अनुदेशक, सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कार्मिक एवं अन्य संविदा कर्मी) को सामाजिक सुरक्षा प्रदान किये जाने हेतु बेसिक शिक्षा विभाग तथा भारतीय स्टेट बैंक के मध्य निष्पादित समझौता ज्ञापन (Memorandum of Understanding-MOU) के क्रियान्वयन के निर्देश प्रदान किये गये हैं। उक्त पत्र संलग्न कर इस आशय के साथ प्रेषित है कि पत्र में दिये गये निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
अमरोहा
पत्रांक एसएसएसएस/ /2026-27
दिनांक हस्तवत
प्रतिलिपि: निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
1- जिलाधिकारी महोदय अमरोहा।
2- मुख्य विकास अधिकारी, अमरोहा।
3- मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) हादरा मण्डल मुरादाबाद।
4- उपमहाप्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, मुरादाबाद।
5- वित्त एवं लेखाधिकारी, बेसिक शिक्षा, अमरोहा।
6- समस्त शाखा प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक, जनपद अमरोहा।
7- समस्त जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा, अमरोहा।
8- समस्त लेखाकार जनपद अमरोहा।
9- समस्त बाउचर/लेखाकार, समस्त केजीबीवी जनपद अमरोहा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,
अमरोहा
