तीन शिक्षकों को एक साथ किया गया निलंबित, पढ़िए सूचना
सोहावल: प्राथमिक विद्यालय vidyalaya सनाहा में आपस में मारपीट के आरोपी एक शिक्षिका सहित तीनों शिक्षकों teacher को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA लालचंद ने बताया कि खण्ड शिक्षाधिकारी सोहावल की जांच में प्रथम दृष्टया शिक्षक teacher विशाल जायसवाल व शिक्षिका सविता देवी समेत प्रधानाध्यापक राजन के बीच आपस में मारपीट होने की पुष्टि हुई है।
शिक्षकों teacher की आपस में मारपीट की वजह से शिक्षा विभाग vibhag एवं शिक्षक पद की गरिमा धूमिल होने के साथ समाज में गलत संदेश जाना पाया गया है। उन्होंने बताया कि तत्काल प्रभाव से तीनों को निलंबित किया गया है। साथ ही विशाल जायसवाल को ब्लॉक संसाधन केंद्र रुदौली व प्रधानाध्यापक राजन को ब्लॉक संसाधन केंद्र मिल्कीपुर व शिक्षिका सविता देवी को पूराबाजार संबंध किया गया है।बीएसए BSA ने बताया कि जांच जारी है। पूरी जांच रिपोर्ट Report आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
परिषदीय विद्यालयों में इसी महीने से शुरू होगा बैगलेस डे, पढ़िए पूरी सूचना