बच्चों के निवाले पर डाका डालना पड़ा भारी, प्रधानाध्यापिका सस्पेंड, पढ़िए पूरी खबर
Sitapur : महमूदाबाद विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय vidyalaya छंगापुर में बच्चों के निवाले पर डाका डालने का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां मिड-डे मील में भारी अनियमितता बरतने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी BSA डॉ गोरखनाथ पटेल ने बड़ी कार्रवाई की है।प्राथमिक विद्यालय vidyalaya छंगापुर की प्रधानाध्यापिका कल्पना वर्मा को कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी BEO महमूदाबाद द्वारा की गई जांच आख्या में खुलासा हुआ था कि विद्यालय vidyalaya में बच्चों को दी जाने वाली सब्जी की गुणवत्ता लगातार बेहद खराब रहती थी और दूध का वितरण भी निर्धारित मात्रा के अनुसार नहीं किया जाता था। इसके अलावा बच्चों को व्यवस्थित ढंग से बैठाकर भोजन न कराने तथा विभागीय आदेशों की अनदेखी करने में प्रधानाध्यापिका को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh बेसिक शिक्षा परिषद basic shiksha parishad कर्मचारी वर्ग नियमावली और सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधानों के तहत यह सख्त कदम उठाते हुए उनके खिलाफ अनुशासनिक जांच भी शुरू कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल Gorkhanath Patel ने इस पूरे मामले की जांच का जिम्मा पहला के खंड शिक्षा अधिकारी BEO पुष्पराज सिंह को सौंपा है। जांच अधिकारी को एक माह mahine के भीतर आरोप पत्र निर्गत कर साक्ष्यों के साथ स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निलंबन अवधि के दौरान शिक्षिका को जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और उन्हें प्राथमिक विद्यालय नदवा, महमूदाबाद में अपनी दैनिक उपस्थिति दर्ज करानी होगी। शिक्षा विभाग shiksha vibhag की इस कड़ी कार्रवाई से नौनिहालों के हक पर डाका डालने वाले लापरवाह कर्मचारियों karmchariyon में हड़कंप मच गया है।