School Rainy day : भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय आज बंद

School Rainy day : भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय आज बंद

मिर्जापुर, 6 अगस्त 2026। लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर मिर्जापुर जनपद में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी विद्यालयों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) मिर्जापुर की ओर से जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जारी किया गया।

कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मिर्जापुर द्वारा जारी आदेश (पत्रांक: बेसिक/4601-08/2026-27, दिनांक 06.08.2026) के अनुसार, जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE) तथा अन्य सभी बोर्डों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय 6 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि खराब मौसम के दौरान बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इन अधिकारियों को भेजी गई आदेश की प्रति

बीएसए कार्यालय की ओर से आदेश की प्रति निम्न अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित की गई है—

  1. महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  2. जिलाधिकारी, मिर्जापुर।
  3. शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ।
  4. मुख्य विकास अधिकारी, मिर्जापुर।
  5. मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), विंध्याचल मंडल, मिर्जापुर।
  6. जिला विद्यालय निरीक्षक, मिर्जापुर को अधीनस्थ विद्यालयों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने हेतु।
  7. समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों, जनपद मिर्जापुर को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु।
  8. सभी प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को अनुपालनार्थ।

बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को आदेश का तत्काल प्रभाव से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment

➜ ग्रुप में जुड़ें