शिक्षामित्रों की रिटायरमेंट उम्र 62 और स्पेशल टेट में शामिल करने तथा अन्य समस्याओं को लेकर अपर मुख्य सचिव से मुलाकात, जानिए क्या हुई बातचीत
श्रीमान अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा महोदय से मुलाकात कर शिक्षामित्रों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, स्पेशल टीईटी में शामिल करने, मूल विद्यालय स्थानांतरण सहित अन्य समस्याओं पर विस्तृत वार्ता हुई जिस पर श्रीमान जी के द्वारा सकारात्मक निर्देश दिए गए हैं।
आज की मुलाकात में श्री आर के निगम जी, प्रदेश महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद एवं संप्रेक्षक श्री नागेंद्र भूषण पांडेय जी मौजूद रहे।
सुशील कुमार यादव
प्रदेश महामंत्री
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ